आग लगाने वाले आरोपी को भेजा जेल

सतना:कोठी पुलिस के दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हासिल की है.थाना प्रभारी कोठी प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष त्यागी एवं टीम द्वारा दुकान में आगजनी करने वाले आरोपी प्रिंस चौधरी द्वारा फरियादी संदीप कुमार सेन से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये दुकान मे पेट्रोल डालकर आग लगा दी गयी थी।

फरियादी के रिपोर्ट पर अपराध धारा 326 (जी), 296,351 (3) बीएनएस पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी प्रिंस चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोठी, सउनि. अश्वनीधर द्विवेदी, राजबहादुर सिंह प्र.आर. जयप्रकाश, आर. रिंकू, कुलदीप, रामनरेश, विशाल, म.आर. प्रतिमा सिंह की सराहनीय भूमिका रही

Next Post

चोरी व बुजुर्ग महिला को लहूलुहान करने वाले तीनों आरोपी माधवगढ़ के ही निकले

Sun Jan 11 , 2026
सतना:माधवगढ़ में चोरी करने के उद्देश्य से घर में घुसकर अकेली बृद्ध महिला से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाली सनसनीखेज घटना का खुलासा कोलगवां पुलिस ने किया है.इस घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.नगर पुलिस अधीक्षक डी.पी. सिंह […]

You May Like