रुपया 63 पैसे मजबूत

मुंबई, 17 दिसंबर (वार्ता) रुपया कई दिनों की गिरावट से उबरता हुआ बुधवार को मजबूत वापसी करने में कामयाब रहा और शुरुआती कारोबार में 63 पैसे की तेजी के साथ 90.3075 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 90.9375 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुई थी।
रिजर्व बैंक के डॉलर/रुपया स्वैप का पहला चरण मंगलवार को पूरा होने के बाद, जिसमें केंद्रीय बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों से पांच अरब डॉलर खरीदा है, बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मांग कम हुई है। इससे रुपया मजबूत हुआ है।
भारतीय मुद्रा आज 11.25 पैसे टूटकर 91.05 रुपये प्रति डॉलर पर खुली, लेकिन कुछ ही देर में तेजी से वापसी करते हुए 89.9675 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुई। हालांकि बाद में इसकी तेजी कुछ कम हुई और खबर लिखे जाते समय यह 63 पैसे की बढ़त में 90.3075 रुपये प्रति डॉलर पर रही।

Next Post

नकाबपोश डकैतोंं ने मारी गोली, हथौड़ा से वार कर जेवरों से भरे बैग लूटे

Wed Dec 17 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत कमानिया गेट के पास नकाबपोश डकैतोंं ने ज्वेलर्स शॉप संचालक पिता-पुत्र को फिल्मी स्टाइल मेें रोककर कट्टा से फायरिंग कर दी। चाकू और हथौड़ी से वार किए। इसके बाद उनसे जेवरातों से भरे तीन बैग लूटकर ले गए। घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए शहर के […]

You May Like