तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से उड़द की फसल तबाह

जबलपुर: जिले में गुरुवार और शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज आंधी, बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि के कारण ग्रीष्मकालीन उड़द की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। शहपुरा क्षेत्र के किसान प्रवीण पटेल के अनुसार, शुक्रवार को आई तेज हवाओं और बारिश के साथ ओले गिरने से उड़द की फसल को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि कई खेतों में फसल झुक गई है और दाने खराब हो गए हैं, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा।
मौसम साफ नहीं हुआ तो बढ़ेगा नुकसान
बेमौसम हुई इस बारिश ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। पहले से ही मौसम की अनिश्चितता से जूझ रहे किसान अब अपनी फसल को लेकर असमंजस में हैं। यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ, तो नुकसान और बढ़ सकता है। फिलहाल किसान मौसम के साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे नुकसान का सही आकलन कर सकें।

Next Post

ट्रांसफार्मर बना खतरे की घंटी, बार-बार लग रही आग से दहशत

Sat May 2 , 2026
जबलपुर:गोरखपुर बाजार मेन रोड स्थित आई/55 एमपीवी क्षेत्र में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर इन दिनों लगातार चर्चा और चिंता का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस ट्रांसफार्मर में आए दिन तकनीकी खराबी और आग लगने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल […]

You May Like