पांढुरना: जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहें कार्यों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर द्वारा बंद पड़े कुओं एवं ट्यूबवेल को शुरू कराने,नदी में जमा पानी से फैल रहीं गंदगी को देख इसे स्वच्छ करने,रास्तों पर कब्बाडियों द्वारा फैलाकर रखें कब्बाडी सामान को देख नाराजगी व्यक्त कर इसे हटाने,आजाद वार्ड में नपा की दुकान में अस्थाई पुलिस चौकी शुरू कराने के निर्देश दिए।
मंगलवार की अल सुबह जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा नगर के राधाकृष्ण,आजाद,टेकडी,तिलक,गुरूदेव आदि वार्डों मेेंं पहुंचे इस दौरान गोटमार पुलिया के पास कुछ लोगों द्वारा इस नदी में पानी जमा रहने से दुर्गंध आने तथा मच्छर मख्खियां पनपने से होने वाली परेशानी के संदर्भ में बताते पर कलेक्टर द्वारा नगर पालिका अधिकारी को यहां सफाई कर गंदे पानी का बहाने के निर्देश दिए, वहीं तिलक वार्ड में स्कूल के पिछे वाले वर्षों से बंद पड़े कुअें की सफाई कर यहां का पानी उपयोग में लाने,वहीं पास के बंद पड़े टयुबवेल को भी सुधारने के निर्देश दिए ।
वहीं तिलक वार्ड में नदी किनारे अवैध रूप से संचालित इट भटटे को देख इसे हटाने तथा कब्बाडियों द्वारा सडक़ तक फैलाकर रखी कब्बाडी की सामुग्री से लोगों को आवागम में होने वाली परेशानी तथा गंदगी को देख कलेक्टर द्वारा बहुत अधिक नाराजगी व्यक्त इसे तुंरत हटाने तथा भविष्य में इसी तरह कब्बाडी फैलाकर रखने पर सख्त कार्यवाहीं करने के निर्देश दिए,वहीं आजाद वार्ड में नगर पालिका के एक दुकान में अस्थाई पुलिस चौकी खोल इस क्षेत्र के अवैध धंधा करने वाले असामजिक तत्वों तथा बंदमाशों पर सख्त कार्यवाहीं करने के निर्देश दिए ।जिला कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण के दौरान तहसीलदार,नगर पालिका अधिकारी,उपयंत्री,नपा का स्वास्थ्य अमला,नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े,उपाध्यक्ष ताहिर अहमद पटेल,सभापति,पार्षदगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
