गंगा दशमी पर अन्नपूर्णा तालाब विकास कार्यों का भूमि पूजन

इंदौर: सोमवार को गंगा दशहरे पर जल गंगा संवर्धन अभियान में अन्नपूर्णा तालाब में जलाशय पूजन एवं तालाब का भूमि पूजन किया गया. उक्त तालाब में नगर निगम द्वारा 1.50 करोड़ रुपए से विकास कार्य और जीर्णोद्धार किया जाएगा. साथ ही उत्तर प्रदेश एवं बिहार के रहवासियों के लिए छट पूजा घाट का निर्माण होगा.आज जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं विधायक मधु वर्मा ने अन्नपूर्णा तालाब के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया.

लगभग 1.50 करोड़ रुपए की लागत से छठ पूजा घाट निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे. इस मौके पर अतिथियों द्वारा नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई. मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गंगा दशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान केवल एक योजना नहीं, बल्कि जल संरक्षण का जन संकल्प है. उन्होंने कहा कि जल का उत्पादन संभव नहीं है, केवल उसका संरक्षण और प्रबंधन ही किया जा सकता है.

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, एक पेड़ मां के नाम अभियान तथा जल गंगा संवर्धन अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया. विधायक मधु वर्मा ने कहा कि महापौर द्वारा इंदौर में मां नर्मदा के चौथे चरण का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से छठ पूजा घाट निर्माण की मांग हो रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है. इस अवसर पर जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा,पार्षद प्रशांत बडवे, भरत पारख,अंशुमन चौहान, अवध किशोर शर्मा, सुधाकर दुबे, अपर आयुक्त आशीष पाठक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित थे.

पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की अपील
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर में पिछले तीन वर्षों से नो कार डे अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि नो कार डे के दौरान लगभग 20 प्रतिशत कारों का उपयोग कम हुआ, पेट्रोल-डीजल की खपत में कमी आई है. साथ ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में भी गिरावट दर्ज की गई. महापौर ने आमजन से हर शुक्रवार को स्वेच्छा से नो कार डे अपनाने तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट एवं साइकिल का उपयोग करने की अपील की.

Next Post

अधिकारी मैदान में रहकर जल वितरण व्यवस्था देखें

Tue May 26 , 2026
इंदौर:शहर में भीषण गर्मी में पानी की विकट स्थिति के बीच कलेक्टर और निगम आयुक्त ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में जल वितरण, टैंकरों संचालन, हाइड्रेंट का वर्तमान व्यवस्थाओं की सिलसिलेवार जानकारी ली. अधिकारियों को मैदान में रहकर जल वितरण व्यवस्था की देखरेख करने निर्देश दिए.कलेक्टर शिवम […]

You May Like