भोपाल: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन यादव को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वार रूम का चेयरपर्सन बनाया गया है।
सचिन यादव कमलनाथ सरकार में मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में मध्यप्रदेश की कसरावद विधानसभा सीट से विधायक हैं। उत्तर प्रदेश में मार्च 2027 में संभावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस संगठनात्मक तैयारियों और चुनावी रणनीति को मजबूत करने में जुटी है। सचिन यादव को वार रूम की जिम्मेदारी दिए जाने को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
