रावण दहन के साथ आतिशबाजी का भव्य नजारा

इंदौर: विजयादशमी के पावन पर्व पर गुरुवार रात दशहरा मैदान पर रावण दहन का भव्य आयोजन हुआ। जैसे ही प्रभु श्रीराम के तीर से रावण का पुतला धधक उठा, मैदान जयकारों से गूंज उठा। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस दृश्य का साक्षी बनकर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश आत्मसात किया।

रावण दहन के तुरंत बाद आकाश आतिशबाजी से जगमगा उठा। रंग-बिरंगी रोशनी और पटाखों की गूंज ने पूरे वातावरण को रोमांचक बना दिया। लोगों ने काफी देर तक आतिशबाजी का आनंद लिया।

Next Post

पॉलीटेक्निक कॉलेज में सेवा पखवाड़े का समापन

Fri Oct 3 , 2025
इटारसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सेवा पखवाड़े का समापन किया गया। इस विशेष अभियान के अंतिम दौर में कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने प्राचार्य आरके चोलकर के नेतृत्व में स्वच्छता और पौधारोपण का विशेष कार्य किया। कर्मचारियों ने दिखाई श्रमदान की मिसाल […]

You May Like