पॉलीटेक्निक कॉलेज में सेवा पखवाड़े का समापन

इटारसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सेवा पखवाड़े का समापन किया गया। इस विशेष अभियान के अंतिम दौर में कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने प्राचार्य आरके चोलकर के नेतृत्व में स्वच्छता और पौधारोपण का विशेष कार्य किया।

कर्मचारियों ने दिखाई श्रमदान की मिसाल

महाविद्यालय के कर्मचारियों ने विभागाध्यक्ष श्रीमती विद्यावती सूरवंशी, तथा विकास सिद्धू, रामकुमार उइके, पल्लवी नरवरे, नेहा केदारे, शिवांगी मालवीय, हेमलता शुक्ला, इति महालहा, और नैनी पटेल के मार्गदर्शन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेवा पखवाड़े के अंतिम चरण में, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने कॉलेज के भीतरी और बाहरी परिसर में गहन साफ-सफाई की।

कर्मचारियों ने विशेष रूप से क्लासरूम और कॉरिडोर की साफ-सफाई कर स्वच्छता सुनिश्चित की। बाहरी परिसर में आकाश केवट, सुशील बोरासी, सुशील चौरे, भूपेंद्र, रोहित कहार, और मनीष कुमार ने विशेष श्रमदान किया। उन्होंने कॉलेज के गार्डन की साफ-सफाई की और अंत में पौधारोपण कर इस चरण को समाप्त किया। प्राचार्य आरके चोलकर ने सभी कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि गांधी जयंती पर स्वच्छता और श्रमदान करना बापू के आदर्शों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस आयोजन ने कॉलेज परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

 

Next Post

3 नवंबर से शुरू होंगी कक्षा 9वीं से 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं

Fri Oct 3 , 2025
नर्मदापुरम। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षा की समय-सारणी घोषित कर दी है। परीक्षाएं 03 नवंबर 2025 से शुरू होंगी। हाईस्कूल (कक्षा 9वीं एवं 10वीं) की परीक्षाएं 03 से 11 नवंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 […]

You May Like