नई बलेनो ने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में मारी एंट्री, लेवल-2 ADAS समेत कई नए फीचर्स

बेंगलुरु। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपनी प्रीमियम हैचबैक नई बलेनो को पेश किया है। कंपनी ने इसे युवा और महत्वाकांक्षी शहरी ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। ‘Dare to go Glam’ थीम के साथ पेश नई बलेनो में नया एक्सटीरियर डिजाइन, लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6,09,900 रुपये रखी गई है, जबकि बुकिंग 11,000 रुपये से शुरू हो गई है।

नई बलेनो को नया प्रीमियम और आधुनिक लुक देने के लिए कंपनी ने इसमें NEXWave ग्रिल का नया डिजाइन दिया है। चौड़ी ग्रिल में 3D पैटर्न और हॉरिजॉन्टल क्रोम स्लैट्स हैं। नए फ्रंट बंपर, लोअर ग्रिल, क्रोम फेंडर गार्निश और LED DRLs के साथ कार की रोड प्रेजेंस को बेहतर किया गया है। इसमें शार्क-फिन एंटीना भी दिया गया है। कार सात रंगों में उपलब्ध होगी, जिनमें नया Enigmatic Teal रंग भी शामिल है।

लेवल-2 ADAS से सुरक्षा मजबूत
नई बलेनो की प्रमुख खासियत इसका लेवल-2 ADAS है, जिसमें रडार और कैमरा आधारित सिस्टम दिया गया है। इसमें Advanced Emergency Braking, Lane Keep Assist, Lane Departure Prevention, Lane Departure Warning, Adaptive Cruise Control, High Beam Assist, Vehicle Sway Warning और Forward Collision Warning जैसे फीचर्स शामिल हैं।
कार में छह एयरबैग, Electronic Stability Programme, ABS के साथ EBD, Emergency Stop Signal, Hill Hold Control, रिवर्स पार्किंग सेंसर, तीन-पॉइंट सीट बेल्ट और सीट-बेल्ट रिमाइंडर जैसे सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं। पहली बार इसमें Tyre Pressure Monitoring System (TPMS) भी जोड़ा गया है।

वेंटिलेटेड सीट और प्रीमियम साउंड सिस्टम
इंटीरियर में डुअल-टोन थीम के साथ पियानो ब्लैक इंसर्ट दिए गए हैं। नई बलेनो में सेगमेंट-फर्स्ट वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स के साथ प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसके अलावा Clarion का प्रीमियम साउंड सिस्टम, Qi-सर्टिफाइड वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और एक्टिव कूलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।कार में 22.86 सेंटीमीटर का SmartPlay Pro+ इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto की सुविधा है। Suzuki Connect के जरिए 40 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स भी उपलब्ध हैं। 360-डिग्री कैमरा और Head-Up Display को भी बरकरार रखा गया है।

पेट्रोल और S-CNG विकल्प
नई बलेनो में Advanced Z12E इंजन दिया गया है। 1,197 सीसी इंजन पेट्रोल वर्जन में 61 kW की अधिकतम शक्ति और 112.4 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और AGS ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार मैनुअल पेट्रोल मॉडल का माइलेज 23.80 किमी/लीटर, जबकि AGS मॉडल का माइलेज 24.77 किमी/लीटर है। S-CNG मॉडल 33.61 किमी/किग्रा की ईंधन दक्षता देता है। कंपनी ने नई बलेनो के लिए Elegrande Collection और Novo-Spirit Collection नाम से दो एक्सेसरी पैकेज भी पेश किए हैं।

.....

Next Post

नीट प्रोटेस्ट से रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हुई रिया अहीर को बिग बॉस 20 के प्रीमियर पर जनता के कम वोटों के चलते शो से बाहर होना पड़ा

Mon Sep 7 , 2026
मुंबई,  सलमान खान के बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के ग्रैंड प्रीमियर के दौरान एक चौंकाने वाला घटनाक्रम देखने को मिला, जब नीट पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के आगे खड़े होकर चर्चा में आई रिया अहीर को दर्शकों का पर्याप्त समर्थन नहीं मिल सका। […]

You May Like

मनोरंजन