समाजबंधुओं ने आर्यिका संघ की वंदना कर उन्हें वन्दामि किया

मातुश्री पूर्णमति ने कहा : तुम सदा अकेले थे, अकेले हो, अकेले ही रहोगे
ग्वालियर: आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की परम शिष्या आर्यिका पूर्णमति माताजी ससंघ स्थानीय साक्षी परिसर स्थित विद्याधाम में शीतकालीन देशना कर रही हैं। विद्याधाम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने आर्यिका संघ की वंदना की और उन्हें नमोस्तु किया तो सारा माहौल आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आर्यिका माता के जयकारों से गूंज उठा।ग्वालियर जैन समाज के मीडिया प्रभारी ललित जैन ने बताया कि जिन भगवान की शांतिधारा, पूजन एवं अभिषेक के उपरांत आर्यिका पूर्णमति माताजी के प्रवचन हुए।

माताजी ने प्रवचन देते हुए कहा कि शाश्वत सुख की प्राप्ति के लिए एकत्व की भावना अपनाएं। दुनिया की बातें बहुत सुनी, अब अपनी आत्मा की सुनो। जो अकेले का आनंद है वह कहीं नहीं है, तुम सदा अकेले थे, अकेले हो, अकेले ही रहोगे इसलिए सबसे मिलकर भी एकत्व की भावना अपनाऐं। देशना सुनने की त्रष्णा सुनने से नहीं मानने से समाप्त होती है। हमारे अंतरंग में अनादि से राग द्वेष भरे हैं उससे मुक्त हुए बिना मुक्ति संभव नहीं है।
मन खोलता है इंसान की करनी की पोल: पूर्णमति माताजी
आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी ने कहा कि इंसान दुनिया की नज़र मे कितनी भी धूल झोंक दे मगर उसका मन उसकी सारी पोल खोल देता है। इन्सान जिस मूवी को 12 माह पूर्व देखता है उस मूवी का स्मरण करके रखता है लेकिन प्रवचन श्रृंखला में जो बातें कही जाती है वह इंसान बारह मिनट मे भूल जाता है। यह इसलिए होता है कि इंसान अपने आनंद का कारण जिसको मान कर चलता है उसको भूलता नही है, जिसको आंनद का कारण नही मानते हो उसको पल भर मे सुनने के बाद भुला देते है।

मानव वास्तविक आनंद देने वाले को विस्मृत कर जाता है और मिथ्या बातों का स्मरण करके रखता है। माताजी ने कहा कि दोनों की आलोचना करना चाहिए और स्वयं को प्रतिक्रमण से मन को पवित्र करना चाहिए, स्वयं की आलोचना करने को ही हम प्रतिक्रमण कहते है। अपने जीवन पर तर्क की अपेक्षा सतर्क होकर कार्य करना चाहिए। विज्ञान ने विराट को अणु बना दिया वही धर्म ने लघु को प्रभु बना दिया।

Next Post

भृगु भार्गव ब्राह्मण समाज के पाठक जिलाध्यक्ष, मिश्रा महामंत्री एवं गौतम कोषाध्यक्ष बने

Sat Jan 11 , 2025
साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से हुए चयन, इसी माह आयोजित होगा शपथग्रहण समारोह ग्वालियर: श्री भृगु (भार्गव) ब्राह्मण समाज की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत गुढ़ा गुढ़ी का नाका स्थित सामुदायिक भवन में साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से रामनिवास […]

You May Like