ग्वालियर: जिले के घाटीगांव स्थित सोन चिरैया अभयारण्य में केजीपी-1 चीता दोबारा पहुंच गया है। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से करीब 15 दिन पहले निकला यह चीता लंबा सफर तय कर उसी क्षेत्र में लौटा है, जहां वह तीन महीने पहले भी रह चुका है।वन विभाग के अनुसार चीते को रेडियो कॉलर के जरिए ट्रैक किया जा रहा है। कूनो से निकलने के बाद उसने आरोन और सिमरैया क्षेत्रों को पार कर घाटीगांव के जंगलों में प्रवेश किया।
यह वही चीता है, जिसने कुछ महीने पहले घाटीगांव के जंगलों को अस्थायी ठिकाना बनाया था। दोबारा वापसी को लेकर विभाग सतर्क है। विशेषज्ञों के अनुसार क्षेत्र में पर्याप्त शिकार और सुरक्षित परिस्थितियां चीते के बार-बार आने का कारण हो सकती हैं।गांवों में सतर्कता बढ़ाई वन विभाग ने अभयारण्य से लगे गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मवेशियों को खुले में न छोड़ने और रात में सावधानी बरतने को कहा गया है।
