एमवाय हॉस्पिटल में पौधारोपण, पंचतत्वों का आह्वान कर लिया पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प

इंदौर: जल, जननी और जन्मभूमि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए श्रीबालाजी वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने एम वाय हॉस्पिटल परिसर में पौधारोपण किया. इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक, कर्मचारी और समाजसेवी भी शामिल हुए. परिसर स्थित उद्यान की सफाई से हुई, जिसके बाद आम, जामुन जैसे फलदार और औषधीय महत्व वाले पौधे श्रद्धा और विधिपूर्वक लगाए.

समारोह में भूमि पूजन और पौधों का पूजन कर पंचतत्व जल, अग्नि, वायु, आकाश और पृथ्वी का आह्वान किया. एमवाय हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने पर्यावरण संरक्षण और अस्पताल परिसर को हराभरा बनाए रखने का संकल्प सभी को दिलाया.

Next Post

एंथम बायोसाइंसेज की शेयर बाजार में शानदार शुरुआत: ₹723 पर सूचीबद्ध, निवेशकों को मिला बंपर लिस्टिंग गेन

Mon Jul 21 , 2025
मुंबई: बायोफार्मास्युटिकल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एंथम बायोसाइंसेज (Anthem Biosciences) ने आज, 21 जुलाई 2025 को शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ₹723 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जिसने निवेशकों को आईपीओ मूल्य ₹570 प्रति शेयर पर […]

You May Like