मेक्सिको ट्रेन दुर्घटना में 13 की मौत, 98 घायल

मैक्सिको सिटी, 29 दिसंबर (वार्ता) दक्षिणी मेक्सिको में सलिना क्रूज़-कोत्ज़ाकोआल्कोस मार्ग पर ‘इंटरओशनिक ट्रेन’ के पटरी से उतरने से 13 लोगों की मौत हो गई है और 98 लोग घायल हो गये हैं। मेक्सिको की नौसेना सचिवालय ने सोमवार को यह जानकारी दी नौसेना ने एक बयान में बताया कि ओक्साका और वेराक्रूज़ राज्यों को जोड़ने वाली इंटरओशैनिक ट्रेन रविवार को निज़ांडा कस्बे के पास एक मोड़ से गुजरते समय पटरी से उतर गई थी। इसमें 250 यात्री सवार थे। घायलों में से 36 का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि बाकी को मामूली चोटें आई हैं।

खोज और बचाव कार्यों के दौरान कुल 360 नौसैनिक कर्मी, 20 वाहन, चार जमीनी एम्बुलेंस, तीन हवाई एम्बुलेंस और एक सामरिक ड्रोन तैनात किए गए थे। नौसेना ने इस दुखद दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

Next Post

ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन वार्ता में प्रगति हुई है, लेकिन अभी भी कुछ जटिल मुद्दे बाकी

Mon Dec 29 , 2025
फ्लोरिडा, 29 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की के साथ बैठक के बाद कहा कि ‘फ्लोरिडा वार्ता’ के दौरान यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में प्रगति हुई है, लेकिन ‘एक या दो बहुत जटिल मुद्दे’ अभी भी बाकी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने […]

You May Like

Play sound