
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत आईटीआई के सामने स्कूटी सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर युवक से नया मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण द र्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक साक्षी विश्वकर्मा 20 वर्ष निवासी पटेल मोहल्ला करमेता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शुभ मंगलम होटल के सामने कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है अपने भाई सागर विश्वकर्मा के साथ अभिषेक मोबाइल दुकान जाकर नया मोबाइल 25 हजार 999 रूपये में खरीदकर वहां से पैदल पैदल भाई के साथ दीनदयाल चौक तरफ जा रही थी नया मोबाइल भाई सागर हाथ में लिये चलाते हुये चल रहा था। आईटीआई के सामने पहुंचे तभी पीछे से नीले रंग की स्कूटी में सवार 3 लडक़े आये एवं उसके भाई सागर के साथ से मोबाइल झपटकर लेकर दीनदयाल चौक तरफ भाग गए।
