स्कूल में सहपाठी ने फेंकी कील, छात्र की आंख में गंभीर चोट

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत स्थित सिम्बायोसिस हायर सेकेंडरी स्कूल में एक सहपाठी द्वारा फेंकी गई कील लगने से छात्र की एक आंख गंभीर रूप से चोटिल हो गई। इस घटना के बाद हिन्दू धर्म सेना ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधारताल थाने में शिकायत दर्ज कराई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिन्दू धर्म सेना, मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि सिम्बायोसिस हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र मोहम्मद शाहिद मंसूरी (16) पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान साथ पढऩे वाले एक नाबालिग छात्र ने उस पर कील फेंककर मार दी, जो सीधे उसकी आंख में जा लगी। इससे छात्र की आंख में गंभीर चोट आई है। घटना से आक्रोशित संगठन के पदाधिकारियों ने अधारताल थाने पहुंचकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुकेश रजक ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत दिए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। हिन्दू धर्म सेना ने स्कूल परिसर की खामियों और बच्चों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि स्कूल परिसर में छात्रों के लिए पर्याप्त खेल मैदान और गार्डन की व्यवस्था नहीं है। स्कूल भवन में आग लगने जैसी किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए न तो उचित अग्निशमन उपकरण हैं और न ही बच्चों के सुरक्षित बाहर निकलने के लिए पर्याप्त निकासी मार्ग बनाए गए हैं। संगठन ने जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही साबित होती है, तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

जांच के बाद होगी कार्रवाई-

पूरे प्रकरण पर अधारताल पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

तेलंगाना में फ्रांस की एयरोस्पेस कंपनी कर सकती है 4,000 करोड़ रुपये का निवेश

Sat Nov 21 , 2026
हैदराबाद, 21 नवंबर (वार्ता) फ्रांस की एयरोस्पेस क्षेत्र की कंपनी ‘साफ्रां एयरक्राफ्ट इंजन्स’ तेलंगाना में 4,000 करोड़ रुपये के संभावित निवेश पर राज्य सरकार के साथ विचार कर रही है। तेलंगाना सरकार के फ्रांस में आयोजित ‘निवेश रोडशो’ के हिस्से के रूप में उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का ने पेरिस के […]

You May Like

मनोरंजन