तिराना वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज़ में प्रियांशी प्रजापत ने जीता रजत, सभी भारतीय खिलाड़ी सुरक्षित लौट रहे

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज में भाग लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ी सुरक्षित स्वदेश लौट रहे हैं। यह प्रतियोगिता अल्बानिया की राजधानी तिराना में आयोजित हुई थी।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मध्यप्रदेश की प्रतिभावान पहलवान प्रियांशी प्रजापत का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की इस बेटी ने चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया है और वह आज सुरक्षित भारत लौट रही हैं। उन्होंने प्रियांशी के पिता से दूरभाष पर चर्चा कर उनकी कुशलक्षेम जानी और उपलब्धि पर बधाई दी।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रियांशी की सफलता से प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित हुआ है। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Next Post

होली के रंग में मिला खून,स्कूल चपरासी की सरेआम हत्या

Thu Mar 5 , 2026
दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र के हथना गांव में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई.रंग में खून की होली सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी.घटना का बारीकी से परीक्षण चल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक […]

You May Like

Play sound