भांडेर में ट्रक से कुचलकर गौवंश की मौत, 100 फीट तक घसीटा, ड्राइवर गिरफ्तार

दतिया: आज यहां रविवार सुबह भांडेर कस्बे में एक दर्दनाक घटना हुई, तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक ने एक गौवंश को कुचल दिया। हादसा सुबह नं. 1 स्कूल से बाजार जाने वाले रास्ते पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने बैक करते समय गाय को टक्कर मारी, जिससे वह ट्रक के पहियों में फंस गई और करीब 100 फीट तक घसीटती चली गई।

मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और गौ-सेवकों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। फरियादी अभय पांचाल निवासी भांडेर ने शिकायत दर्ज कराई है कि ट्रक चालक कृष्ण कुमार निवासी धौलपुर, राजस्थान ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए यह हादसा किया।

Next Post

अग्निकांड के बाद अलर्ट मोड में हुआ ननि

Sun Mar 29 , 2026
जबलपुर: गुंरदी में हुए अग्निकांड के बाद नगर निगम अलर्ट मोड में आ गया है। शहर की सुरक्षा और व्यवस्थित बाजार संचालन को लेकर नगर निगम ने शनिवार को गुरन्दी क्षेत्र में एक व्यापक जांच और समझाइश अभियान चलाया गया।निरीक्षण के दौरान निगम स्वामित्व की कई दुकानों में अनियमितताएं भी […]

You May Like