
भोपाल। दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान राजगढ़ जिले के ग्राम करेड़ी में उनकी पत्नी श्रीमती अमृता राय ने गांव की महिलाओं के साथ करवाचौथ का पूजन किया। इस दौरान महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पतियों की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही सभी के उत्तम स्वास्थ्य और समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
