भोपाल: राजधानी के भेल दशहरा मैदान में पंचायत सचिवों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने, शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने और ग्रामीण विकास में पंचायत सचिवों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि पंचायत सचिव जमीनी स्तर पर शासन और जनता के बीच सेतु हैं और उनकी सक्रियता से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलती है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पंचायत सचिव उपस्थित रहे।
