गैस टैंकर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौके पर मौत

बीना। खिमलासा-कंजिया रोड पर स्थित खडेसरा गांव में गैस टैंकर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्काजाम लगा दिया है।चक्काजाम के दौरान लोगों ने कई वाहनों के कांच तोड़ दिए। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है। ग्रामीणों ने लगाया चक्काजाम जानकारी के मुताबिक रामलाल राजपूत(50) अपने बेटे धरमपाल राजपूत(22) निवासी लोगर थाना मालथौन जो बाइक से अशोकनगर से वापिस अपने गांव लौट रहे थे कि खिमलासा थाना क्षेत्र के खडेसरा गांव में रिफाइनरी से आ रहे एक गैस टैंकर ने पीछे से बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे बीना अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी लगते ही लोगर गांव से मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम लगा दिया।चक्काजाम लगते ही वाहनों की कतार लग गई। कई वाहनों के कांच फोड़े, भारी पुलिस बल मौजूद चक्काजाम कर रहे गुस्साए लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। घटना की जानकारी लगते ही खिमलासा पुलिस के अलावा बीना, खुरई, आगासौद, भानगढ़, मालथौन सहित आसपास के थानों का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस प्रशासन परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहा है लेकिन परिजन और ग्रामीण मानने को तैयार नहीं है।

Next Post

अमेरिकी एयर बेस पर हमले के बाद ईरान का बयान, अभी पुरानी मिसाइलें दागीं, लंबी जंग को तैयार

Sat Feb 28 , 2026
तेहरान। मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद ईरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए संकेत दिए हैं कि टकराव अभी और बढ़ सकता है। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि हालिया हमलों में जिन मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया, वे उनकी पुरानी श्रेणी की थीं […]

You May Like

मनोरंजन