मप्र में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

भोपाल:प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने रुख बदल लिया है। वायुमंडलीय हलचल और ट्रफ लाइन की सक्रियता के चलते कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम सतना जिले के चित्रकूट क्षेत्र में अचानक तेज आंधी और जोरदार बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। इसका असर रामनवमी के आयोजनों पर भी पड़ा, जहां कई स्थानों पर कार्यक्रमों में व्यवधान देखने को मिला और व्यवस्थाएं बिगड़ गईं।

मौसम विभाग ने राज्य के करीब 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। अलर्ट वाले जिलों में ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल सहित कई अन्य जिले शामिल हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के उत्तरी, पूर्वी और मध्य इलाकों में मौसम इसी तरह बना रह सकता है। इस बदलाव से जहां तापमान में गिरावट आएगी, वहीं किसानों को फसलों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 29 से 31 मार्च के बीच भी कई स्थानों पर बारिश और आंधी की स्थिति बनी रह सकती है।

Next Post

मुआवजे में भेदभाव क्यों?बस हादसे के मृतकों को कांग्रेस देगी 50-50 हजार की मदद: सिंघार

Sat Mar 28 , 2026
भोपाल: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने छिंदवाड़ा बस दुर्घटना और देश-प्रदेश में एलपीजी संकट को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायक दल की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजन को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।श्री सिंघार ने प्रेस वार्ता में कहा […]

You May Like