अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ, उद्घाटन मैच में ओडिशा की जीत

जगदलपुर, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर शनिवार को खेल उत्साह से सराबोर हो गया जब लंबे समय से प्रतीक्षित अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ स्थानीय स्टेडियम में हुआ।

दस दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के खेल महोत्सव का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने फीता काटकर और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, खिलाड़ी, कोच, खेल संगठन के प्रतिनिधि और शहर के वरिष्ठ जन भी मौजूद थे।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बैंगलुरु और ओडिशा के चित्रकूट के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत बेहद रोमांचक रही और दोनों टीमों ने शानदार समन्वय के साथ एक-दूसरे पर लगातार आक्रमण किए। पहले हाफ तक दोनों टीमों ने अपने-अपने गोल दागकर खेल को रोचक बनाए रखा, लेकिन दूसरे हाफ में ओडिशा की चित्रकूट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बना ली। अंततः चित्रकूट की टीम ने बैंगलुरु को 4-2 से हराकर टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत की।

दर्शकों ने विजेता टीम का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

इस बीच फुटबॉल संघ से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी बाबला भट्टाचार्य ने बताया कि रविवार को तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहला मुकाबला बचेली और तमिलनाडु पुलिस टीम के बीच होगा। दूसरा मैच जगदलपुर जिला फुटबॉल संघ और विशाखापत्तनम के बीच खेला जाएगा, जिसको लेकर स्थानीय खिलाड़ियों में खासा उत्साह है।

 

 

Next Post

दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर, केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स को किया रिटेन

Sun Nov 16 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) जेएसडब्ल्यू और जीएमआर के सह-स्वामित्व वाली दिल्ली कैपिटल्स ने इस साल के अंत में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की नीलामी से पहले अक्षर पटेल, केएल राहुल, कुलदीप यादव, मिशेल स्टार्क और ट्रिस्टन स्टब्स सहित कुल 17 खिलाड़ियों को शनिवार को रिटेन किया। दिल्ली कैपिटल्स […]

You May Like