खेत के कोठे में मिला श्रमिक का शव, पुलिस जांच में जुटी

पांढुरना: ग्राम बड़चिचोली के 33 वर्षीय खेतिहर श्रमिक का एक किसान के खेत के कोठे में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई, सूचना पर घटनास्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा जाँच की जा रही हैं, वहीँ घटना को लेकर ग्राम में कई तरह की जनचर्चा व्याप्त हैं ।

ग्राम बड़चिचोली निवासी गनेश पिता विठल पराडकर 33 खेतीहर श्रमिक हैं, यह हमेशा की तरह ही बीते दिवस रविवार को भी ग्राम के एक किसान के खेत में काम करने गया था, लेकिन रात में वापस नहीं लौटा, आज सुबह जब परिजनों द्वारा इसकी तलाश शुरू की तो इसका शव ग्राम के एक किसान के खेत में बने कोठे में संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, सूचना पर घटनास्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही हैं ।

Next Post

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, दो दिग्गज पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद 11 जुलाई को होने वाली बैठक में नए सीईओ की नियुक्ति पर लग सकती है मुहर

Mon Jun 29 , 2026
अयोध्या | अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा पर इस्तीफा देने का भारी दबाव था, जिसके […]

You May Like