
कुसमी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत शिकरा में 5 करोड़ 1 लाख 40 हजार एवं टिकरी मे 4 करोड़ 97 लाख 25 हजार की लागत से बनने जा रही स्वीकृत कार्यों का मुख्य अतिथि सांसद डॉ राजेश मिश्रा के कार्यक्रम के अध्यक्षता धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम द्वारा भूमिपूजन किया गया।भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि इस क्षेत्र मे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के द्वारा 100 सड़के एक साथ दी गयी ।जिसका आज शिकरा की धरती से भूमिपूजन हो रहा है।बिजली के लिए 100 करोड़ पूरे लोकसभा से लेकर आये हैं कोई घर बिजली विहीन नही रहेगा शत प्रतिशत घरो तक विद्युतीकरण होगा उन्होंहे कहा की कांग्रेस के जमाने मे गांवो मे पक्का घर देखने को नही मिलता था आज देखने को मिल रहा है। जब हम लोग सदन मे बैठकर सड़क बिजली की बात करते हैं तो कांग्रेसी सदन छोड़कर भाग जाते हैं। उन्होंने कहा सड़क,बिजली,पानी के क्षेत्र मे हमारी सरकार अभूतपूर्व कार्य कर रही है।इस दौरान उन्होंहे नल जल योजना के तहत सरपंच को 15 दिनों के भीतर पेयजल उपलब्ध कराने की बात कही।सांसद डॉ मिश्रा ने कहा कि विधायक का अनुभव हमारी सेवा इस क्षेत्र के विकास मे कमी नही होगी। वहीं धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि सड़कों के अभाव के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सड़कों एवं अन्य कार्यों की स्वीकृति मिली आज शिकरा बकवा से जुड़ गया धौहनी विधानसभा मे 2023 से आज तक 230 सड़को की स्वीकृति हुई आज 36 सड़कों का एक सांथ भूमिपूजन हो रहा है सांसद जी का इस क्षेत्र से पुराना लगाव रहा है।यह कार्यक्रम ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के सौजन्य से आयोजित किया गया था जहां महाप्रबंधक जी पी मिश्रा, सहायक प्रबंधक अशोक द्विवेदी,सबइंजीनियर राजेश मेश्राम, एवं रजनीश मिश्रा का कार्यक्रम को सम्पन्न कराने मे सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम मे ये भी रहें उपस्तिथ
शिकरा एवं टिकरी मे भूमिपूजन अवसर पर मंडल अध्यक्ष के के मिश्रा, जिला महामंत्री चंद्रपाल सिंह उइके,अ.ज.जा. मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह मोनू, डॉ यु के श्रीवास्तव,मंडल महामंत्री डॉ रामसुंदर जायसवाल, कमलभान सिंह (मुखिया ), सरपंच रफीक खान,गोपाल स्वरूप द्विवेदी,समाजसेवी वरुण पांडेय, शिवम द्विवेदी,बनारस सिंह,जनपद सदस्य फूलमती सिंह, दिलराज यादव, शिवेन्द्र सिंह, उमेश शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष लालाभैया शुक्ला,पूर्व सरपंच अजीत सिंह, संगम गुप्ता, शीनू साहू जे ई राजेन्द्र सिंह राजपूत, सचिव महेन्द्र शुक्ला, विजय सिंह, संविदाकार सुमित पांडेय,अरविन्द सिंह टिकरी चौकी प्रभारी प्रमोद तिवारी सहित भारी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित थे।
