ग्वालियर: राज्य महिला आयोग द्वारा 28 सितम्बर को ग्वालियर में यशोधरा एआई (एआई एण्ड वूमेन) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला प्रस्तावित है। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष की उपस्थिति भी संभावित है। साथ ही राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष व सदस्यगण भी शामिल होंगे। इस आयोजन के बाद 29 व 30 सितम्बर को व्हीआईपी सर्किट हाउस ग्वालियर में संयुक्त बैंच का आयोजन भी किया जायेगा।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष व सदस्यगणों का 27 सितम्बर को सायंकाल ग्वालियर आगमन प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 सितम्बर को प्रात: 11 बजे यशोधरा एआई (एआई एण्ड वूमेन) विषय पर कार्यशाला प्रस्तावित है। 29 व 30 सितम्बर को सर्किट हाउस में प्रात: 11 बजे से राज्य महिला आयोग की संयुक्त बैंच प्रकरणों की सुनवाई करेगी।
Next Post
वी 4 और भारत के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक, आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर
Tue Sep 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 सितंबर (वार्ता) मध्य यूरोपीय देशों के वाइशेग्राद समूह (वी 4) और भारत के विदेश मंत्रियों की सोमवार रात न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान पहली बैठक हुई। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ […]

You May Like
-
7 months ago
घर से सैकड़ों पेटी में रखी 5499 लीटर अवैध शराब जब्त