घर से सैकड़ों पेटी में रखी 5499 लीटर अवैध शराब जब्त

जबलपुर: जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन में ग्राम गुबराकलां में बड़ी छापेमार कार्रवाई की गई।

कंट्रोल रूम प्रभारी परमानंद कोरचे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान गीताबाई दुबे के आवास से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की गई। टीम ने यहां से 345 पेटी देशी मदिरा मसाला और 266 पेटी देशी मदिरा प्लेन जब्त की, जिसकी कुल मात्रा 5499 बल्क लीटर बताई गई है।

Next Post

खेती के साथ मछली और पशुपालन से बढ़ी किसान की आय

Tue Mar 17 , 2026
जबलपुर: पाटन विकासखंड के बेनीखेड़ा गांव में समन्वित खेती का जीवंत उदाहरण देखने को मिला। यहां विकास ग्रोवर ने अपनी कृषि भूमि को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर हर संसाधन का पूरा उपयोग सुनिश्चित किया है। जिसमें खेत के निचले हिस्से में उन्होंने तीन तालाब बनवाए हैं, जहां कतला, रोहू, ग्रास […]

You May Like