वी 4 और भारत के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक, आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (वार्ता) मध्य यूरोपीय देशों के वाइशेग्राद समूह (वी 4) और भारत के विदेश मंत्रियों की सोमवार रात न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान पहली बैठक हुई।
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ स्लोवाक, पोलैंड, चेक गणराज्य और हंगरी के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया। बैठक स्लोवाकिया की वी 4 अध्यक्षता में हुई।
मंत्रियों ने भारत और वी 4 के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। व्यापार और निवेश, तकनीक एवं नवाचार, मजबूत आपूर्ति श्रृंखला, रक्षा एवं सुरक्षा, संपर्क, शिक्षा, आवागमन और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर विचार हुआ।
बैठक में कारोबार, शैक्षणिक और शोध संस्थानों तथा अन्य संबंधित पक्षों के बीच अधिक संपर्क बढ़ाने की

संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रम, शांति और सुरक्षा तथा बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। मंत्रियों ने बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार और वैश्विक दक्षिण के सामने मौजूद चुनौतियों से निपटने की जरूरत पर भी चर्चा की।
बैठक ने भारत और वाइशेग्राद समूह के बीच विदेश मंत्री स्तर पर संवाद और सहयोग के लिए एक अतिरिक्त मंच स्थापित करने पर भी सहमति व्यक्त की।

.....

Next Post

रेत के अवैध परिवहन में लिप्त 12 ट्रेक्टर ट्रॉली व 01 लोडर जब्त

Tue Sep 22 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ लगातार विशेष मुहिम जारी है। राजस्व, खनिज व पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा बड़ागांव, विक्की फैक्ट्री तिराहा एवं गिरवाई क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान रेत के अवैध परिवहन में लिप्त 12 ट्रेक्टर […]

You May Like