रेत के अवैध परिवहन में लिप्त 12 ट्रेक्टर ट्रॉली व 01 लोडर जब्त

ग्वालियर: ग्वालियर जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ लगातार विशेष मुहिम जारी है। राजस्व, खनिज व पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा बड़ागांव, विक्की फैक्ट्री तिराहा एवं गिरवाई क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान रेत के अवैध परिवहन में लिप्त 12 ट्रेक्टर ट्रॉली व 01 लोडर जब्त किया गया है। जब्त किए गए ये सभी वाहन पुलिस अभिरक्षा में खड़े कराए गए हैं। साथ ही रेत के अवैध परिवहन में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
जिला खनिज अधिकारी पंकजध्वज मिश्रा के अनुसार बड़ागांव क्षेत्र में छापामार कार्रवाई के दौरान रेत से भरी 7 ट्रेक्टर ट्रॉली व 01 लोडर जब्त किया गया है। रेत के अवैध परिवहन में लिप्त इन वाहनों को बिजौली थाने की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है। इसी तरह विक्की फैक्ट्री तिराहे के समीप 2 एवं गिरवाई क्षेत्र से रेत से भरीं 3 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त की गई हैं। इन वाहनों को भी पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।
इस कार्रवाई को तहसीलदार मुरार विजय शर्मा, खनिज निरीक्षक एम एल गौड़ व रमाकांत तिवारी, प्रभारी खनिज निरीक्षक कमलेश अहिरवार व राजस्व निरीक्षक अरविंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने अंजाम दिया।

Next Post

दस्तकारी हाट में देवी अहिल्या बाई बुनकर मेला शुरू

Tue Sep 22 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर मेले में सूर्य नमस्कार तिराहा के समीप स्थित दस्तकारी हाट में देवी अहिल्या बाई बुनकर मेला लगाया गया है। मेले में प्रदेश भर के बुनकर एक से बढ़कर एक शिल्प उत्पाद लेकर आए हैं। बुनकर मेले में आने वाले सैलानियों को विभिन्न क्षेत्रों की पारंपरिक कला और हस्तनिर्मित […]

You May Like