स्कूल में धर्मान्तरण की गतिविधियां: प्रभारी प्राचार्य, वरिष्ठ अध्यापक और छात्रावास अधीक्षक को हटाया

छिन्दवाड़ा। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सतेन्द्र सिंह मरकाम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिलावरकला के प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार सूर्यवंशी, वरिष्ठ अध्यापक सीमा अहलाद तथा आदिवासी बालक छात्रावास बिलावरकला के अधीक्षक नरेन्द्र उइके को कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के आरोप में कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक आयुक्त मरकाम ने बताया कि मनीष बंटी साहू कन्हान बचाओ मंच द्वारा 24 अक्टूबर 2025 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी जुन्नारदेव को शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिलावरकला के प्रभारी प्राचार्य सूर्यवंशी की निगरानी में, वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती अहलाद एवं छात्रावास अधीक्षक उइके के साथ मिलकर संकुल केंद्र एवं विद्यालय के आसपास निवासरत छात्र-छात्राओं के बीच धर्मान्तरण संबंधी गतिविधियों में संलिप्तता की गई। इस विषयक की ग्रामीणों द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. इसलिए तीनों अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपना स्पष्टीकरण आज ही प्रस्तुत करें, अन्यथा संतोषजनक उत्तर न मिलने की स्थिति में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के अंतर्गत उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जाएगा। प्रारंभिक जांच की कार्रवाई के मद्देनजऱ सहायक आयुक्त मरकाम ने प्रभारी प्राचार्य सूर्यवंशी, वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती अहलाद और छात्रावास अधीक्षक उइके को उनके वर्तमान पद से हटाते हुए आगामी आदेश तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जुन्नारदेव में कार्य करने के निर्देश जारी किए हैं.

Next Post

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दो की मौत

Wed Nov 19 , 2025
सीहोर। जिले के इछावर थाना क्षेत्र के गुराड़ी गांव में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. मृतकों में एक सरकारी शिक्षक और दूसरा ऑनलाइन का काम करता था. टक्कर […]

You May Like