सीहोर। जिला हज कमेटी द्वारा हज मुसाफिरों के लिए कैंप का आयोजन किया गया. जिला हज कमेटी द्वारा 176 हजरात को हज सफर के लिए चयनित किया गया है. मक्का मदीना जाने वाले मुसाफिरों का मेडिकल स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन किया गया. पार्षद प्रतिनिधि इरशाद पहलवान और युवा भाजपा नेता मजहर मज्जू खान द्वारा हज पर जाने वाले मुसाफिरों को मुबारकबाद दी गई. कैंप के दौरान हज मुसाफिरों को मास्टर ट्रेनर हाजी मुजीब के द्वारा हज सफर को लेकर जरूरी जानकारियां दी गई. जिला हज कमेटी अध्यक्ष अखलाक खान, मजहर मज्जू खान, इरशाद पहलवान सहित अन्य लोगों द्वारा हाजियों का इस्तकबाल किया गया.
