प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (वार्ता) सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी है। पहले इसके लिए 31 जुलाई की समय सीमा निर्धारित की गयी थी।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई है। आवेदन की प्रक्रिया राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार पोर्टल अवॉर्ड्स.जीओवी.इन पर 01 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।

यह पुरस्‍कार उन बच्‍चों को दिया जाता है जो बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला और संस्‍कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर मान्‍यता के योग्‍य हैं।

पांच वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्‍चा जो भारतीय नागरिक है और भारत में रहता है, पुरस्‍कार के लिए पात्र है। उम्र की गणना 31 जुलाई 2025 के आधार पर की जायेगी।

किसी भी नागरिक से खुले नामांकन केवल राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार पोर्टल के माध्‍यम से प्राप्‍त किए जाएंगे। पुरस्‍कार के लिए स्‍वयं नामांकन और सिफारशों, दोनों पर विचार किया जाएगा बशर्ते वे ऑनलाइन किए गए हों।

 

 

 

Next Post

मांडव की धरती से कांग्रेस ने लिया मप्र की तकदीर बदलने का संकल्प

Tue Jul 22 , 2025
मांडू (धार). इस नव संकल्प शिविर में हमने जो प्रण किए हैं और समूह चर्चा हुई है वह हमारे कार्यकर्ताओं और गांव-गांव तक कैसे पहुंचे इसे लेकर हमें काम करना है. विधानसभा में मुद्दों को उठाकर कांग्रेस का राजनीतिक संदेश हमें जन-जन तक पहुंचाना है. भाजपा हमेशा मुद्दों पर बहस […]

You May Like

Play sound