कंटेनर की टक्कर से छह गौवंश की मौत, तीन घायल

भोपाल। राजधानी के समरधा क्षेत्र में देर रात एक कंटेनर की टक्कर से छह गौवंश की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गौरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मंडीदीप निवासी शुभम तिवारी (26), जो बजरंग दल के गौरक्षा नगर प्रमुख हैं, ने अपने साथी कुलदीप मेहरा के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शुभम ने बताया कि 31 जुलाई की रात करीब एक बजे उनके मित्र करण ने फोन पर सूचना दी कि समरधा के पास गौवंश दुर्घटना का शिकार हो गया है।

सूचना मिलने पर शुभम और कुलदीप मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि एचआर-55-एयू-3762 नंबर के कंटेनर की टक्कर से सड़क पर बैठे नौ गौवंश प्रभावित हुए हैं। शिकायत के अनुसार हादसे में छह गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।

फरियादी ने आरोप लगाया है कि कंटेनर चालक ने गौवंश पर जानबूझकर वाहन चढ़ाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मौके के साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Next Post

देश के कई राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश, केरल के कन्नूर में सबसे ज्यादा 36 सेमी वर्षा दर्ज

Sun Aug 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 अगस्त (वार्ता) मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान देश के कई राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में […]

You May Like