इटारसी। नवरात्रि पर्व पर माता बिजासन देवी सलकनपुर की पदयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए यादव समाज की युवा टीम ने सराहनीय पहल की। कृषि उपज मंडी के पास युवाओं ने टेंट लगाकर श्रद्धालुओं को स्वल्पाहार और जलपान वितरण किया।
सेवा स्थल पर डीजे पर माता रानी के भजन गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। स्वल्पाहार ग्रहण कर श्रद्धालु ‘जय माता की’ के जयकारों के साथ उत्साह और ऊर्जा से भरकर अपनी यात्रा पर आगे बढ़े।
इस सेवा कार्य ने त्योहारों के दौरान भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने यादव समाज की युवा टीम की इस निस्वार्थ सेवा भावना की खूब प्रशंसा की।
