एक ही घर से 2 दिन में निकली 4 अर्थियां 

देवास/उदयनगर। जिले के अंतिम छोर पर उदयनगर थाने में ग्राम धोबघट्टा में शनिवार रात्रि में एक ही परिवार के 4 लोगो ने जहर खा कर आत्महत्या का प्रयास किया था । परिवार का मुखिया राधेश्याम कन्नौजे उम्र 51वर्ष रंगू बाई 47 वर्ष रेखा 16 वर्ष आशा 14 ने दम तोड़ दिया है,ग्रामीणजनो ओर परिजनों की मदद से सभी को इंडेक्स अस्पताल भर्ती कराया गया जहाँ रविवार रात्रि में राधेश्याम कन्नौजे ने दम तोड़ दिया ।था जिसके शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया था जिसका सोमवार को दाह संस्कार गांव में ही किया लोगो की आंखे तब हम हो गई जब दाह संस्कार में आये परिजनों और रिश्तेदारों सहित ग्रामीणों को पता चला कि मृतक राधेश्याम की पत्नी रंगु बाई व छोटी पुत्री आशा ने भी दम तोड़ दिया । रंगुबाई व आशा का शव पोस्टमार्टम के लिए इंदौर जिला अस्पताल भेजा गया। दोनो शवो का पोस्टमार्टम भी नही हुआ और चौथी लड़की रेखा जिसका इंडेक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था उसे भी इंडेक्स हॉस्पिटल से इंदौर रेफर किया जिसने रास्ते मे दम तोड़ दिया । एक परिवार के मुखिया सहित इस तरह के कदम क्यों उठाए, इस पर जांच होना चाहिए, सूत्रों के अनुसार परिवार के मुखिया के पुत्र किसी महिला के साथ विगत दिनों से लापता है, इससे उन पर सामाजिक दबाव था,

ग्रामीणों ओर परिजनों का मानना है कि इस परिवार पर किसी अन्य व्यक्तियों द्वारा दबाब बनाया जा रहा है जिसके चलते राधेश्याम सहीत रंगु बाई आशा और रेखा ने जहर पिया है । परिवार के चार लोगों ने एक साथ खेत मे जाकर जहर क्यों पिया । जाँच का विषय है

Next Post

प्रो. गुर्जर अफ्रीका में शोध पत्र प्रस्तुति करेंगे 

Tue Jun 24 , 2025
रतलाम। शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रतलाम के प्रो. सौरभ गुर्जर को मोरक्को (अफ्रीका) में जुलाई में आयोजित चौथी अंतरराष्ट्रीय आईएसए वल्र्ड फोरम ऑफ सोशियोलॉजी में वक्ता एवं शोध पत्र प्रस्तुतीकरण हेतु आमंत्रित हैं। प्रो. गुर्जर के दो शोधपत्रों का चयन इस फोरम हेतु हुआ है, जिसमें वे जनजातीय समुदाय व […]

You May Like