कार की टक्कर से मोटरसाइकल सवार दो लोगों की मौत

सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से मोटरसाइकल सवार दो लोगों की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों के अनुसार जरुआखेड़ा के पास पाली तिराहे पर सोमवार देर शाम हुए हादसे में सत्यनारायण और अरुण नाम के दो लोगों की मौत हो गयी।

ये दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी कार ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने वाहन जप्त कर लिया है। हादसे के बाद वाहनचालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

​​​​​​​जुआ के फड़ से एक लाख से ज्यादा नकदी बरामद, 8 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा, सवा लाख के मोबाइल जब्त

Tue Jan 14 , 2025
भिंड: बरोही थाना पुलिस ने जुआ के फड़ पर कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 1 लाख 10 हजार नगद, 8 मोबाइल 1 लाख 20 हजार कीमत के और 2 लाश की गड्डियां जब्त की गईं।थाना प्रभारी अतुल सिंह भदौरिया ने मुखबिर की सूचना पर […]

You May Like