कल से शुरू होगी हायर सेकेण्डरी परीक्षा, संवेदनशील केन्द्रों पर नेटवर्क जाम कर देंगे जैमर

ब्यावरा। कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा आज से प्रारंभ हो रही है. जिले के 63 केन्द्रों पर परीक्षाएं संचालित होगी. परीक्षाओं में नकल रोकने व्यापक इंतेजाम शिक्षा विभाग द्वारा किए गये है. संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरो के साथ ही जैमर लगाए गये है जिससे संबंधित केन्द्र परिसर में मोबाईल का नेटवर्क रोक जाएगा.

आज से शुरु होने वाली कक्षा 12 वीं में जिले के 63 परीक्षा केन्द्र पर 14 हजार 847 परीक्षार्थी शामिल होंगे. अति संवेदनशील एवं संवेदनशील केन्द्रों पर नकल रोकने पैनी नजर रहेगी. प्रशासन द्वारा अधिकृत उडऩदस्ते के अतिरिक्त किसी को भी परीक्षा केन्द्र के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. अति संवेदनशील एवं संवेदनशील केन्द्र पर पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे. परीक्षा प्रात: 9 बजे से प्रारंभ होगी. समय के पूर्व ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र के भीतर प्रवेश करना होगा.

सिग्नल को रोक देता है जैमर

अति संवेदनशील एवं संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर पूरी तरह पारदर्शिता बरतने सीसीटीवी कैमरे लगे होने के साथ ही जैमर का उपयोग होगा. जानकारी के अनुसार सेलफोन जैमर मोबाईल में आने वाले सिग्नल को रोक देता है. सेलफोन जैमर ऐसा डिवाइस है जो ऑन करने पर इसकी रेंज में मोबाईल में आने वाले सिग्नल को रोक देता है. जब इस डिवाइस को ऑन किया जाता है तो इसकी रेंज में आने वाले सिग्लन को यह रोक देता है, इससे इंटरनेट, मोबाईल का उपयोग खुद ब खुद नहीं हो पाता है. जिले के 63 परीक्षा केन्द्रों में से 23 केन्द्र पर जैमर लगाए गये है.

जिले में 5 अति संवेदनशील एवं 8 संवेदनशील केन्द्र

कक्षा 10 एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं के सुचारु संचालन हेतु 63 परीक्षा केन्द्र बनाए गये है. संवेदनशील केन्द्रों पर विशेष तौर पर पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे. जिले में अति संवेदनशील केन्द्रों में शासकीय हाईस्कूल राजगढ़ रोड ब्यावरा, शा. मॉडल उमावि खिलचीपुर, शा. कन्या उमावि राजगढ़, शा. मॉडल उमावि सारंगपुर, हिन्द कॉन्वेंट नरसिंहगढ़ तथा संवेदनशील केन्द्रों में शा. बालक उमावि मलावर, शा. उमावि लखनवास, शा. उमावि पपडेल, शा. बालक उमावि खिलचीपुर, शा. उमावि करनवास, शा.उमावि माचलपुर, शा.उमावि कुरावर, शा. बालक उमावि बोड़ा शामिल है.

परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी रखेंगे उडऩ दस्ते

प्रशासन की और से तहसील स्तर पर एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा विभागीय स्तर पर डीईओ, बीईओ, डीपीसी, डाईट प्राचार्य, एडीपीसी सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे. जिनके द्वारा सतत् रुप से परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया जाएगा.

ब्यावरा विकासखंड में 7 केन्द्रो पर होगी परीक्षा

ब्यावरा विकासखंड में 7 केन्द्रों पर हायर सेकेण्डरी परीक्षाएं संचालित होगी. जो केन्द्र बनाए गये है उनमें ब्यावरा में शासकीय कन्या शाला, शासकीय मॉडल स्कूल, शासकीय बालक उमावि राजगढ़ रोड, सिस्टर निवेदिता स्कूल, सरस्सती शिशु मंदिर तथा ब्यावरा पब्लिक स्कूल एवं मानस स्कूल शामिल है. मलावर, लखनवास एवं गांगाहोनी में भी परीक्षा केन्द्र बनाए गये है. जबकि सुठालिया में शासकीय बालक हायर सेकेण्डरी एवं कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल परीक्षा केन्द्र है. विकासखंड में कक्षा 12 वीं में परीक्षार्थियों की संख्या 2 हजार 948 है. मलावर वं लखनवास परीक्षा केन्द्र संवेदनशील एवं ब्यावरा स्थित शासकीय बालक उमावि अति संवेदनशील केन्द्र में शामिल है.

आज से कक्षा 12 वीं हायर सेकण्डरी की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही है. सुचारु रुप से परीक्षा संचालन हेतु सभी व्यापक कदम उठाए गये है. विकासखंड में कक्षा 12 वीं में 2 हजार 948 परीक्षाथी सम्मिलित होंगे.

दिलीप कुमार शर्मा

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, विकासखंड ब्यावरा

Next Post

ओवरलोड राखड़ और बिना तिरपाल परिवहन पर शिकंजा, वाहनों से वसूले 4 लाख 

Mon Feb 9 , 2026
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग द्वारा जिले में सघन जाँच एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रदूषण मानकों, सड़क सुरक्षा नियमों और मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले मालवाहक वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई […]

You May Like