पीडब्ल्यूडी भृत्य के सूने घर में चोरी

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत साहू कॉलोनी में रहने वाले पीडब्ल्यूडी कार्यालय में पदस्थ भृत्य के सूने घर में चोरों ने धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। जब परिवार तेहरवीं से लौटा तो चोरी का पता चला।पुलिस के मुताबिक उदय राज सिंह 58 वर्ष निवासी साहू कालोनी पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पाटन में पी डब्ल्यु डी कार्यालय में भृत्य के पद पर पदस्थ है।

14 जून की सुबह 11 बजे साहू कालोनी पाटन में स्थित घर में ताला लगाकर अपनी पत्नी एवं बेटा बहू के साथ सास की तेहरवी मे शामिल होने खमरिया पिपरिया गया था। 17 जून की दोपहर लगभग 12 बजे घर वापस आये देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जैसे ही अंदर जाकर देखा अंदर के दरवाजे का ताला भी टूटा था, सामान बिखरा पड़ा था आलमारी और पेटी का ताला टूटा था आलमारी एवं पेटी में रखा सोने का हार, 4 कड़े, पांचाली, बाली, चांदी की एक जोड़ी पायल, 1 करधन, गायब थे कोई अज्ञात चोर ताला तोडक़र चोरी कर ले गया है।

Next Post

वीरांगना लक्ष्मीबाई को याद कर ली राष्ट्रीय एकता व अखडंता की शपथ

Wed Jun 18 , 2025
ग्वालियर: वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर आज नगर निगम की ओर से समाधि स्थल पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, सभापति मनोज सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह , भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, नगर […]

You May Like