सिडनी बॉन्डी बीच हत्याकांड: 16 लोगों की हत्या करने वाले पिता-पुत्र आतंकी, घर में कह गए थे- मछली मारने जा रहे हैं

नई दिल्ली। सोमवार, 15 दिसंबर, 2025: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का सेलिबरेशन के दौरान गोलीबारी कर 16 लोगों की हत्या करने वाले आतंकियों की पहचान हो गई है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस कमिश्नर मैल लैन्योन ने बताया कि 50 साल के आतंकी साजिद अकरम और उसके 24 साल के बेटे नवीद अकरम ने इस वारदात को अंजाम दिया। साजिद अकरम को पुलिस ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि पाकिस्तानी नागरिक नवीद अकरम अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने घटनास्थल से संदिग्धों के छह लाइसेंसी हथियार बरामद किए हैं।

जांचकर्ताओं ने नवीद अकरम के बैकग्राउंड का पता चलने के बाद सिडनी के पश्चिम में बोनीरिग स्थित उसके घर को घेर लिया है। हमले से पहले पिता-पुत्र ने घर में कहा था कि वे दक्षिणी समुद्री तट पर मछली मारने के लिए जा रहे हैं। वहीं, नवीद की माँ वेरेना ने बेटे का बचाव करते हुए कहा कि वह एक बेरोजगार राजमिस्त्री था, न शराब पीता है, न दोस्तों से मिलता है और वह शरीफ है। हमले में मरने वालों की उम्र 10 से 87 साल के बीच है।

पुलिस ने बताया कि आतंकियों में से एक की कार में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) और ISIS का झंडा मिला है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि बंदूकधारी हनुक्का के पहले दिन जानबूझकर यहूदी समुदाय को निशाना बना रहे थे। पुलिस कमिश्नर ने कहा, “हम हमले के पीछे के मकसद की गहन जांच करेंगे।” यह परिवार एक साल पहले ही तीन बेडरूम वाली प्रॉपर्टी में आया था। पुलिस इस हत्याकांड के आतंकी एंगल और मकसद की पुष्टि करने में जुटी है।

Next Post

‘धुरंधर’ फिल्म से बौखलाया पाकिस्तान, ल्यारी के चित्रण पर आपत्ति, जवाब में ‘मेरा ल्यारी’ फिल्म बनाने की घोषणा

Mon Dec 15 , 2025
मुंबई: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन फिल्म में कराची के कुख्यात इलाके ल्यारी के चित्रण को लेकर पाकिस्तान में नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। पाकिस्तान की सिंध सरकार ने आपत्ति जताते हुए इस फिल्म के जवाब में […]

You May Like