‘धुरंधर’ फिल्म से बौखलाया पाकिस्तान, ल्यारी के चित्रण पर आपत्ति, जवाब में ‘मेरा ल्यारी’ फिल्म बनाने की घोषणा

मुंबई: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन फिल्म में कराची के कुख्यात इलाके ल्यारी के चित्रण को लेकर पाकिस्तान में नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। पाकिस्तान की सिंध सरकार ने आपत्ति जताते हुए इस फिल्म के जवाब में एक नई फिल्म बनाने का ऐलान किया है। सिंध विधानसभा के सदस्य और सूचना मंत्री शरजील इनाम मेमन ने सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ की घोषणा की है।

शरजील इनाम मेमन ने अपने पोस्ट में दावा किया कि ‘धुरंधर’ में ल्यारी को गलत और नकारात्मक तरीके से दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि ल्यारी हिंसा का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह संस्कृति, शांति और जज्बे की पहचान है। मंत्री के अनुसार, ‘मेरा ल्यारी’ फिल्म में इलाके की “असल कहानी” दिखाई जाएगी, जो शांति, समृद्धि और गौरव को दर्शाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह जवाबी फिल्म जनवरी 2026 में रिलीज करने की तैयारी है।

पाकिस्तान द्वारा जवाबी फिल्म बनाने के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएँ काफी तीखी हो गई हैं। कई यूजर्स ने इस फैसले का मजाक उड़ाते हुए कहा कि हर असहज सच्चाई को ‘प्रोपेगेंडा’ कह देना पाकिस्तान की पुरानी आदत बन चुकी है। कुछ लोगों ने तंज कसा कि एक जवाबी फिल्म बना देने से ल्यारी का दशकों पुराना इतिहास नहीं बदला जा सकता, जो लंबे समय तक गिरोहों और हिंसा से जुड़ा रहा है। ‘धुरंधर’ अब भारत-पाकिस्तान के बीच नैरेटिव वॉर का हिस्सा बन चुकी है।

Next Post

दीपिका पादुकोण का 8 घंटे काम का फैसला, प्रभास की बड़ी फिल्में छोड़ीं, रणवीर सिंह का लंबी शिफ्ट वाला वीडियो वायरल

Mon Dec 15 , 2025
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने कुछ बड़े फैसलों को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, माँ बनने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को पुनर्गठित करते हुए अपने काम को लेकर एक नया नियम बनाया है, जिसके तहत वह अब 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करेंगी। […]

You May Like