ई रिक्शा के संचालन पर हो नियंत्रण

जबलपुर: ई रिक्शाओं को लेकर जन संगठनों ने पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर चिंता व्यक्त की है। साथ ही इनके संचालन पर नियंत्रण की मांग की है।ई. रिक्शा की बढ़ती संख्या से ट्रैफिक एवं नागरिकों को भारी असुविधायें हो रही है। इस मुद्दे पर जनसंगठनों ने एसपी सम्पत उपाध्याय, एएसपी अखिलेष तिवारी एवं संतोष शुक्ला से भी चर्चा है।

डॉ.पी.जी. नाजपांडे तथा रजत भार्गव ने बताया कि वर्तमान में ई रिक्शा की संख्या लगतार बढ़ रही है। अत: जैसे ऑटों की संख्या पर सीलिंग लगाई गई है, उसी के तर्ज पर ई रिक्शाओं के संख्या पर सीलिंग लगाना चाहिए। चर्चा में एड. वेदप्रकाश अधौलिया, मनीष शर्मा, यशवंत कोष्टा, डी.के. सिंग, सुभाष चंद्रा, संतोष श्रीवास्तव, सुशीला कनौजिया, गीता पांडे, पी.एस. राजपूत आदि शामिल थे।

Next Post

​सर्व मानव कल्याण महासंघ ने मानसिक आरोग्यशाला के खिलाफ दर्ज शिकायतें वापस लीं

Thu Jul 30 , 2026
​ग्वालियर: ​सर्व मानव कल्याण महासंघ (ग्वालियर) ने मानसिक आरोग्यशाला, ग्वालियर के संचालक के खिलाफ की गई अपनी तमाम शिकायतों को औपचारिक रूप से निरस्त/नस्तीबद्ध करने का अनुरोध किया है। ​महासंघ द्वारा देश एवं प्रदेश के शीर्ष अधिकारियों—जिनमें देश के प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय, आर्थिक अपराध शाखा, राष्ट्रीय […]

You May Like