वीर बाल दिवस पर राधाकृष्णन ने अर्पित की श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (वार्ता) उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों को वीर बाल दिवस पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका साहस और बलिदान देश को अनवरत प्रेरित करता रहेगा।
श्री राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया एक्स पर श्रद्धांजलि संदेश में कहा, ‘ हम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के सर्वोच्च साहस और बलिदान को विनम्र श्रद्धांजलि देते हैं, जिनका अटूट विश्वास और बहादुरी देश को लगातार प्रेरित करती है।”
उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘ इतनी कम उम्र में सत्य, धर्म और न्याय के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता नैतिक शक्ति और निस्वार्थ भक्ति का एक शाश्वत उदाहरण है। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को साहस, करुणा और एकता बनाए रखने के लिए मार्गदर्शन दे।”

Next Post

मुख्य सचिवों के दो दिन के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे मोदी

Fri Dec 26 , 2025
नयी दिल्ली 26 दिसम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को यहां मुख्य सचिवों के दो दिन के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। यह सम्मेलन राष्ट्रीय विकास प्राथमिकताओं पर आधारित और सतत संवाद के माध्यम से केंद्र-राज्य साझेदारी को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सहकारी संघवाद के […]

You May Like