राजकुमार राव और पत्रलेखा ने नवजात बेटी का नाम किया सार्वजनिक

नयी दिल्ली, (वार्ता) अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने हाल ही में माता-पिता बनने के बाद अपनी नवजात बेटी का नाम प्रशंसकों के साथ साझा किया है। रविवार को दंपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी दी।

अपनी बेटी का नाम पार्वती पॉल राव बताते हुए इस पोस्ट में एक प्यारी तस्वीर साझा की गई है, जिसमें बेटी की नन्ही उंगलियां माता-पिता के हाथों को थामे हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “जुड़े हुए हाथों और भरे हुए दिल के साथ, हम अपने जीवन के सबसे बड़े आशीर्वाद से आपको परिचित करा रहे हैं।”

राजकुमार राव और पत्रलेखा की बेटी का जन्म पिछले साल नवंबर में हुआ था। दंपति ने 15 नवंबर को बेटी के जन्म की घोषणा की थी, जो उनके विवाह की चौथी सालगिरह का दिन भी था। उस समय उन्होंने लिखा था, “हम बेहद खुश हैं। भगवान ने हमें बेटी का आशीर्वाद दिया है। धन्य माता-पिता-पत्रलेखा और राजकुमार,” और बेटी को ईश्वर का “सबसे बड़ा आशीर्वाद” बताया था।

गौरतलब है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में विवाह किया था। दोनों ने पहली बार पेशेवर तौर पर वर्ष 2014 की फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ में साथ काम किया था, जो पत्रलेखा की बॉलीवुड में पहली फिल्म भी थी।

कामकाज के मोर्चे पर, राजकुमार राव जल्द ही फिल्म ‘निकम’ में नजर आएंगे, जो मशहूर लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम के जीवन पर आधारित है। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग नवंबर 2025 में पूरी की थी।

इसके अलावा, राजकुमार राव और पत्रलेखा ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस ‘कांपा फिल्म्स’ की शुरुआत भी की है। इस नाम में दोनों की माताओं के नामों के शुरुआती अक्षरों को शामिल किया गया है। इस पहल पर पत्रलेखा ने कहा, “हम हमेशा से कहानी कहने की ताकत में विश्वास करते आए हैं। ‘कांपा’ के जरिए हम अपनी कहानियों को दुनिया तक पहुंचाना चाहते हैं।”

 

 

Next Post

युवा सप्ताह मना, स्वयंसेवकों को मिले प्रमाण-पत्र

Tue Jan 20 , 2026
ग्वालियर: युवा सप्ताह के समापन पर माधव महाविद्यालय में आयोजित विवेकानन्द युवा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में सप्ताह भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को प्रदान किये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. कौशलेन्द्र अवस्थी, […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।