अकासा के बेड़े में शामिल हुआ 45वां विमान

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा के बेड़े में मंगलवार को 45वां विमान शामिल हुआ।

एयरलाइंस ने बताया कि पंजीकरण संख्या वीटी-वाईबीयू वाला बोइंग का 737 मैक्स 8-200 विमान आज तड़के बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। यह इस साल उसके बेड़े में शामिल होने वाला 14वां विमान है।

कंपनी ने कुल 226 बोइंग 737 मैक्स विमानों के ऑर्डर दिए हैं जिनमें 45 उसके बेड़े में शामिल हो चुके हैं जबकि अन्य 181 अगले छह साल में मिलने हैं। अगस्त 2022 में शुरुआत के बाद महज चार साल में कंपनी देश की तीसरी सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी बन गयी है। उसके उड़ानों की संख्या 200 प्रति दिन से अधिक हो गयी है।

अकासा की सेवा देश के 31 शहरों और सात अंतरराष्ट्रीय शहरों में उपलब्ध है।

Next Post

इजरायल में टूटा मतदान का 40 साल का रिकॉर्ड

Tue Oct 27 , 2026
यरुशलम, 27 अक्टूबर (वार्ता) इजरायल में मंगलवार दोपहर तक चार दशक से अधिक समय का सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। कड़े मुकाबले वाले संसदीय चुनाव में लाखों मतदाताओं के मतदान करने के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा है। केंद्रीय चुनाव समिति के अनुसार, स्थानीय […]

You May Like