
जबलपुर । माढ़ोताल थाना अंतर्गत मदरटेरेसा और मंगेला में भी चाकूबाजी हुई जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि राजेन्द्र उर्फ गुड्डू चौहान निवासी मदरटेरेसा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पड़ोसी उमाशंकर दुबे, अपने तीन साथी संकल्प तिवारी, शुभम तिवारी, नंदी के साथ आये और टू व्हीलर गाड़ी एंव गमले में तोडफ़ोड़ कर दी बेल्ट, डंडे से हमला उसे, पत्नी बीच बचाव करने पहुंचे पड़ोसी ऋषि एवं मदन जायसवाल पर हमला कर दिया। इस दौरान चाकू से हमला कर ऋषि को चोट पहुंचा दी। इसी प्रकार विकास कोल निवासी ग्राम मंगेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सागर कोल ने चाकू से हमलाकर उसे चोटें पहुंंचा दी है।
