दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं

भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया। वो टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बन गई है।

भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक इतिहास रच दिया। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दीप्ति सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बन गई है।

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट चटकाए। इन तीन विकेटों के साथ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शुट की बराबरी कर ली है। मेगन शुट ने अपने करियर में 151 विकेट ली है। वहीं अब दीप्ति शर्मा 151 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गई है।

Next Post

सलमान खान के 60वें बर्थडे के लिए फार्महाउस पहुंचे ये सेलेब्स

Sat Dec 27 , 2025
27 दिसंबर को सलमान खान 60 साल के हो जाएंगे और इसके लिए उनके पनवेल स्थित फार्महाउस में प्राइवेट ग्रैंड पार्टी रखी गई है, जिसके लिए सेलेब्स और करीबी सदस्य पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का 60वां जन्मदिन इस बार बेहद खास अंदाज में मनाया जाएगा। […]

You May Like