ग्वालियर: युवा सप्ताह के समापन पर माधव महाविद्यालय में आयोजित विवेकानन्द युवा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में सप्ताह भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को प्रदान किये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. कौशलेन्द्र अवस्थी, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ. सरिता दीक्षित मौजूद थे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। युवा सप्ताह के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता, स्वामी विवेकानन्द के जीवन एवं प्रेरक प्रसंगों पर आधारित गतिविधियां, प्रश्न मंच प्रतियोगिता सहित अनेक रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किये गये जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की।प्राचार्य डॉ. शर्मा ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने एवं उनकी पुस्तकों का अध्ययन करने का आव्हान किया।
उनके मार्गदर्शन से स्वयंसेवकों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ।विशिष्ट अतिथि डॉ. कौशलेन्द्र अवस्थी ने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों को कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बडी पूंजी है। स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी युवाओं को आत्म निर्भर, अनुशासित एवं समाज के प्रति उत्तरदायी बनने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरिता दीक्षित एवं आभार डॉ. संजय कुमार पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम में अंत में प्रतिभागी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में डॉ. योजना तिवारी, डॉ. दीपक शिंदे, डॉ. संगीता अग्रवाल प्रमाण प्राप्त करने वालों में महक धाकड, आयूष पाल, अंजली, कृष्णा श्रीवास्तव, हर्ष पाल, गरिमा झा, नकुल शर्मा, शिवम गुर्जर, सागर, खुशबू, रिहान, रिया, दिया, आदित्य जोशी, हेमलता, मुस्कान, दिक्षा, आशू, अनंत प्रताप, अभिषेक, रितेश सेन आदि उपस्थित थे।
