तीन महीने का राशन निकाला, एक महीने का बांटा

राजगढ़।प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद जिले में राशन के वितरण को लेकर अनियमितताएं कम नहीं हो रही है. ग्रामीणों को शासन की ओर से दिया जाने वाला राशन भी उचित तरीके से नहीं मिल पा रहा है. जिला आपूर्ति अधिकारी अजीत कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री स्वाति वाईकर और सहकारी निरीक्षक शोभाराम डावर द्वारा विपणन सहकारी समिति खुजनेर द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान कालीपीठ एवं सवासड़ा की जांच की गई. कालीपीठ दुकान पर दुकानदार ललित सौंधिया ने जून, जुलाई एवं अगस्त तीन माह का राशन मश्चीन से निकाल कर एक माह का राशन वितरण किया. इसी प्रकार ग्राम संवासड़ा में हितग्राहियों को जून, जुलाई एवं अगस्त में से केवल एक या दो माह का ही राशन वितरण किया गया है. उक्त दोनों दुकानों पर अनियमितता पाये जाने पर प्रकरण निर्मित किया जाकर अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी राजगढ़ को प्रस्तुत किया गया है.

 

Next Post

16 अगस्त को ही मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्म अष्टमी

Thu Aug 14 , 2025
ग्वालियर: सुप्रसिद्ध भगवताचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री ने बताया है कि 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन अष्टमी उदय काल में मिल रही है, जो रात तक रहेगी इसलिए 16 अगस्त को जन्माष्टमी मनाना उत्तम रहेगा। भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की अष्टमी को हुआ था, इसलिए […]

You May Like