केरल में नयी सरकार के गठन को लेकर गतिविधियां तेज

केरल में नयी सरकार के गठन को लेकर गतिविधियां तेज

नयी दिल्ली, 05 मई (वार्ता) केरल में नई सरकार के गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं और मुख्यमंत्री पद के चयन पर मंथन अंतिम चरण में पहुंच गया है। कांग्रेस आलाकमान ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ नेताओं अजय माकन और मुकुल वासनिक को पर्यवेक्षक के रूप में राज्य भेजा है। दोनों नेता बुधवार शाम केरल पहुंचेंगे। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद वे रवाना होंगे। केरल कांग्रेस विधायक दल की बैठक गुरुवार सुबह आयोजित की जाएगी, जिसमें विधायक अपनी राय रखेंगे।

केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त दोनों पर्यवेक्षक विधायकों से बातचीत कर अपनी रिपोर्ट कांग्रेस आलाकमान को सौंपेंगे। इसी रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इनमें वीडी सतीशन, सनी जोसेफ, रमेश चेन्निथला, केसी वेणुगोपाल और शशि थरूर जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जिसके बाद अब सरकार गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

Next Post

हमारा वर्ल्ड कप होस्ट 'फीफा है,ट्रंप या अमेरिका नहीं' : ईरान

Wed May 6 , 2026
तेहरान, 06 मई (वार्ता) ईरान के फुटबॉल प्रमुख का कहना है कि उनके वर्ल्ड कप का होस्ट “फीफा है, न कि मिस्टर ट्रंप या अमेरिका” और उन्होंने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रति सम्मान की मांग की है, अगर राष्ट्रीय टीम को इस गर्मी में होने वाले टूर्नामेंट के […]

You May Like