वार्ड 37, आर.आर. सेक्टर, महालक्ष्मी नगर, अमन एलिट मल्टी पर कार्यवाही
इंदौर: आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज विशेष कार्रवाई की गई. स्वास्थ्य अधिकारी राममनोहर गोसर, मुख्य सीएसआई अरविंद पथरोड, सहायक सीएसआई जय किशन नागर, प्रभारी दरोगा विजय सोनवाने एवं एचएमएस टीम की उपस्थिति में अमन एलिट मल्टी में खुले में कचरा फेंकने की शिकायत पर कार्रवाई की गई.
अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा सीसीटीवी कैमरा फुटेज के माध्यम से साक्ष्य एकत्र कर मल्टी के ओनर एवं किरायेदार को बुलाया गया. यह कार्रवाई वार्ड 37 आरआर सेक्टर महालक्ष्मी नगर अमन एलिट मल्टी पर की गई. खुले में कचरा फेंकने के दोष में कुल 22,000 रुपए का चालान किया गया.
साथ ही, एचएमएस टीम द्वारा मल्टी के सभी ओनर एवं किरायेदारों को समझाइश दी गई कि वे अपने घर का कचरा प्रतिदिन डोर-टू-डोर गाड़ी में ही डालें एवं इधर-उधर न फेंकें. नगर निगम द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि भविष्य में किसी को भी सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी.
