मैने उनकी बातों का जवाब बल्ले से दिया: अभिषेक

दुबई (वार्ता) भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि मैच के दौरान जिस तरह वे हमारे समाने आ रहे थे मैंने उनकी बातों को जवाब अपने बल्ले से दिया।

पाकिस्तान पर छह विकेट से जीत दर्ज करने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक शर्मा ने कहा कि जिस तरह वे बिना वजह हमारे सामने आ रहे थे, मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। इसलिए मैंने सोचा कि उनकी बातों का जवाब बल्ले से देना ज्यादा सही था।

उन्होंने कहा कि मैं टीम के लिए प्रदर्शन करना चाहता था। (गिल के साथ साझेदारी पर) हम स्कूल के दिनों से साथ खेल रहे हैं, हमें एक-दूसरे की संगत पसंद है। हमें लगा कि हम ऐसा कर सकते हैं और आज वही दिन था। जिस तरह से वह बेहतरीन शॉट्स लगा रहे हैं थे, मैंने उसका पूरा आनंद लिया। अगर आप किसी को इस अंदाज में खेलते देखते हैं, तो वही इरादा मैं भी दिखाने का प्रयास करता हूं। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मुझे पता है कि मैं टीम को जीत दिलाने में सक्षम हूं।

Next Post

अवैध संचालित वाहनों पर परिवहन विभाग कसेगा शिकंजा

Mon Sep 22 , 2025
जबलपुर: सड़क सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ बनाने और मोटरयान अधिनियम का पालन सुनिश्चित करने के लिये परिवहन विभाग आज 22 सितंबर से 2 सप्ताह तक वाहनों की चेकिंग के लिये एक विशेष अभियान चलाएगा। अभियान में एक साथ समस्त जिलों में वाहन चेकिंग की कार्रवाई की जायेगी। इसमें मुख्य रूप […]

You May Like